फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 लाख के स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
परसा में एसएसबी की गिरफ्त में अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परसा/सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती ढेबरुआ थाना क्षेत्र के धनौरी गांव से सटे नेपाल सीमा  से एसएसबी ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नेपाली सिम वाला मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पकड़े गए स्मैक की कीमत 39 लाख आंकी गई है। शनिवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी पर तैनात इंस्पेक्टर सुमित कुमार पांडेय पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक लेकर आने वाला है।
विज्ञापन

सूचना पर टीम सतर्क हो गई। इस बीच गांव से सटे सीमा के पिलर संख्या 567 के पास एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई पड़ा। जवानों को देखकर वह भागने लगा लेकिन जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास 39 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल फोन, एक नेपाली सिम पर बरामद किया गया है।
पकड़े गए युवक की पहचान ढेेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर गांव निवासी कृष्णा  यादव के रूप में हुई। आरोपी को ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में एसएसबी के 50वीं वाहिनी प्रभारी सेनानायक जनार्दन मिश्र ने कहा कि एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं सभी प्रकार के गलत कार्यों को रोकने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें