फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

Thu, 19 Apr 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कठुआ के बाद अब सिद्धार्थनगर में भी मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई छह वर्षीय मासूम को घर से बहला-फुसलाकर ले गए युवक ने उससे दुष्कर्म किया और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गया। सुबह गांव के बाहर अचेत हाल में मिली मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 
विज्ञापन

गांव निवासी बालिका बुधवार को पड़ोस में ही आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। बारात देखने के लिए वह बाहर आई, इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से ही बालिका लापता थी। घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर बालिका बेसुध पड़ी थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। गंभीर हाल में बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
इस संबंध में चिल्हिया एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। उधर, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बालिका की स्थिति खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें