फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम न देने पर शराब की दुकान में तोड़फोड़

Thu, 12 Oct 2017 10:38 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान में टूटी शराब की बोतलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। रकम न देने पर कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर में सरकारी अंग्रेजी शराब मेें तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप कपिलवस्तु के कोतवाल समेत चार पुलिस कर्मियों पर लगा है। दुकानदार ने एसपी को लिखित शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार शाम की है। प्रभारी एसपी अरविंद मिश्र ने मामले की जांच सीओ शोहतरगढ़ को सौंपी है। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के ढ़ेकहरी खुर्द गांव निवासी राकेश जायसवाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम हैं। कोतवाली में तैनात एक एसआई 10 अक्टूबर को दुकान पर आकर दबाव बनाकर पैसा मांग रहे थे। मैंने उन्हें रकम नहीं दी और अपने मालिक से फोन पर बात की। 11 अक्टूबर की देर शाम कपिलवस्तु कोतवाल मय फोर्स के साथ दुकान पर पहुंचे और गेट खोलने की बात करने लगे। गेट न खोलने पर जबरन दुकान में घुस गए और रैक में रखी शराब की बोतलों को डंडे से तोड़ने लगे। विरोध करने अभद्रता पर उतर आए। कहा कि दुकान के सामने बैठाकर शराब पिलाते हो। 
विज्ञापन

इस बारे में कपिलवस्तु कोतवाल गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि दुकानदार दुकान के सामने बैठाकर शराब पिलाता है। जो नियम के विरुद्ध है। कई बार उसे हिदायत दी गई, लेकिन वह मान नहीं रहा था । 11 अक्टूबर की शाम को गश्त पर निकले तो दुकान के सामने पॉलीथीन के तंबू के नीचे बैठाकर कई लोगों को शराब पिलायी जा रही थी। डांटने और मालिक से बात कराने की बात पर भड़क उठा। दुकान में तोड़फोड़ का आरोप गलत है। वहीं, प्रभारी एसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली थी, मामले की जांच सीओ शोहरतगढ़ को सौंप दी गई है। जांच के बाद जो सत्यता मिलेगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें