फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन का जर्जर बरामदा ढहा, 3 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कोतवाली जोगिया के उदयपुर में जर्जर पंचायत भवन का बरामदा ढहने से कई बाइक व दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना उदयपुर में लगे साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन



कोतवाली परिसर से आधा किमी की दूरी पर ग्राम उदयपुर में कई वर्षों से साप्ताहिक बाजार लगता आ रहा है। घटना के दिन भी बाजार के समय तेज बारिश हुई। साप्ताहिक बाजार के लिए बना भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। लोग खरीदारी कर रहे थे।

शाम को पहले भवन का एक पांव ढहा। इसको देख लोगों में अफरातफरी मच गई और भवन से दूर जा खड़े हुए। पांच मिनट के अंतराल पर एकाएक तेज आवाज के साथ भवन का बरामदा ढह गया।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से तीन बाइक व किराना की करीब आधा दर्जन दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल डा. उपेंद्र राय ने बताया कि जर्जर बरामदा ढहने से बाइक व दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें