फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब के साथ महिला को पकड़ा

Thu, 28 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महिला को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहरीली शराब से हो रही मौत को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। आबकारी टीम ने बुधवार को लोटन थाना क्षेत्र के खखरा गांव में छापेमारी कर 200 शीशी नेपाली शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लोटन थाना क्षेत्र के खखरा गांव में नेपाली शराब की खेप तस्करी कर लाई जा रही है। टीम गांव में पहुंचकर छापेमारी की तो गांव निवासी उर्मिला पत्नी रामचंदर के घर से 200 शीशी नेपाली शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। महिला पर अवैध शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, रितू प्रकाश चौधरी, शिवेंद्र तिवारी, रामशब्द चौधरी, हरिशंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें