फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर अलर्ट, चौकसी बढ़ी

Mon, 25 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। देश में विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


हर नाके, चौकियों से गुजरने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। रविवार को पूरे दिन सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी की टीमें सर्चिंग में जुटी रहीं। अचानक से बॉर्डर पर बढ़ी हरकत को देखकर हर कोई सहमा रहा।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर रखा है। बड़ी संख्या में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को बार्डर क्षेत्रों में इसका असर दिखा। नेपाल की खुली सीमा से प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही थी। कपिलवस्तु क्षेत्र के अलीगढ़वा बॉर्डर पर एसएसबी के जवान डॉग स्क्वायड के साथ गश्त करते रहे। खुनुवां, ककरहवा और बढनी बार्डर पर भी कड़ी चौकसी देखी गई।

मुख्य प्रवेश मार्गों के अलावा खुली सीमा पर भी एसएसबी के जवान गश्त करते रहे। सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर से संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इस क्षेत्र को अति संवेदनशील श्रेणी में माना है। बार्डर के रास्ते संदिग्धों के प्रवेश की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बलों को पैनी निगाह जमाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट अमित सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस और आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद से निगरानी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड के साथ स्पेशल सर्च अभियान लगातार जारी है। जवान खुली सीमा की गश्त कर पूरी निगरानी रखे हुए हैं। बिना छानबीन किसी को अंदर आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें