फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी कार्रवाई का लगाया आरोप

Mon, 25 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल तहसील के जुनैदपुर (काजीपुर) गांव के समीप लक्ष्मी ब्रिक्स फील्ड नाम से  भट्ठा है। भट्ठा संचालक संजय कुमार राय ने खनन निरीक्षक पर मिट्टी खनन के नाम पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शिकायत मंडलायुक्त से की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जुनैदपुर गांव के समीप जिस स्थान पर उनका भट्ठा है।
विज्ञापन


वहां वर्ष 1997-98 से लेकर वर्ष 2006-07 तक शाहिद ब्रिक फील्ड नाम से एक व्यक्ति भट्ठे का संचालन करता रहा है। इसके बाद इसी स्थान पर वर्ष 2008-09 से लेकर वर्ष 2013-14 तक संजय ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा चल रहा था। संजय ब्रिक फील्ड बंद होने के बाद लक्ष्मी ब्रिक फील्ड का संचालन शुरू हुआ था।

बताया कि खनन निरीक्षक ने भट्ठे में मिट्टी खनन की जांच की। आरोप है कि इस दौरान मिट्टी खुदाई से वर्ष 1997 के समय से बने सभी गड्ढों की माप कराते हुए उन्होंने मनमानी कार्रवाई कर दी। शिकायत पर एडीएम ने जांच की थी। इसमें उन्होंने खनन निरीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई को गलत पाया भी था। मंडलायुक्त ने डीएम को आरोप की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें