पुलिस की गिरफ्त मेंे अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पकड़िहवा बीओपी के पास से अवैध पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 एमएम के 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम बुधवार की रात बॉर्डर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़िहवा गांव में नो मैंस लैंड के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस मिले।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जाहिद खान उर्फ विशाल बताया। वह नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवां थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक पिस्टल इटली निर्मित है। बरामद 6 कारतूस में से चार पर ओकेजीई 9 एमएम टू जेड लिखा है। आरोपी को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया। इस दौरान खुनुवा चौकी प्रभारी लक्ष्मी नरायन यादव, फैज खां, संदीप, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।