शिव राष्ट्र सेना के युवा कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर मथुरा कांड का विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
शिव राष्ट्र सेना के युवा कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर मथुरा कांड का विरोध जताया। साथ ही शहीद पुलिस अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि मथुरा के जवाहरबाग कांड में शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने भाई को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की है। घटना के आठ दिन बीत जाने पर भी कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आ रहा है।
प्रफुल्ल द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने परिवार की समस्याओं से अवगत कराया। एक अधिकारी की हत्या के बावजूद प्रधानमंत्री ने शोक नहीं व्यक्त किया। मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा में मारे गए एसपी मुकुल द्विवेदी और एसएचओ संतोष यादव के लिए प्रफुल्ल यादव ने न्याय की गुहार लगाई है। फेसबुक पर जस्टिस फार मुकुल के नाम से पेज बनाया है। पुलिस टीम के साथ होने के बावजूद एसपी के घटना कैसे हुई यह सोचने का विषय है। कार्यकर्ताओं ने जवाहरबाग कांड में शहीद हुए एसपी व एसओ को न्याय दिलाने की मांग की है।