फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटवा में फिर पकड़ा गया दो ट्रक अनाज

Wed, 01 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में पकड़ा गया अनाज लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा में नंबर दो के खाद्यान्न का कारोबार जोरों पर है। इटवा खाद्यान्न तस्करी के हब के रूप में तेजी से उभर कर सामने आया है। बिना किसी कागजात के खाद्यान्न लदे ट्रक को पास करने के लिए एक खास नाम लेना पड़ता है। बुधवार की भोर में एक बार फिर दो ट्रक खाद्यान्न को एसडीएम ने पकड़ा। दोनों ट्रकें अलग-अलग रोड पर खड़ी की गई थी। एसडीएम व मंडी समिति ने पकड़े गए खाद्यान्न की लिखा-पढ़ी कर इटवा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर एसडीएम इटवा एम.जुबेर बेग ने भोर में छापेमारी किया। एक ट्रक डुमरियागंज रोड व दूसरी ट्रक पिपरा छंगत के पास खड़ी थी। ट्रकों की जांच किया तो उसमें गेहूं लदा मिला। मौके पर मौजूद लोग कागजात नहीं दिखा सके। एसडीएम ने मौके पर मंडी समिति के सचिव को बुला कर जांच करने का निर्देश दिया। सचिव मंडी समिति दिनेश कुमार ने किसी भी प्रकार का कोई कागजात उपलब्ध नहीं पाया। इस संबंध में एसडीएम जुबेर बेग ने कहा कि ट्रक पर लदे खाद्यान्न का कोई कागज नहीं बना था। जांच किया जा रहा है कि गेहूं कहां से आया और कहां बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें