फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 19 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
करंट से मजदूर की मौत के बाद मालीजोत चौराहे पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के माली जोत चौराहे के पास घर की छत पर काम कर रहे मजदूर की मंगलवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम दसिया निवासी रामशेखर (40) है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के भेजने के साथ राजस्व विभाग को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मालीजोत चौराहे पर घर की छत पर काम कर रहा था तभी छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मृतक ही घर का मुखिया बताया जा रहा है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन करता है।
परिवार में उसकी नाबालिग दो पुत्री और तीन पुत्र हैं। प्रभारी थाना अध्यक्ष राम मुकुन्द यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य समाचार के अनुसार चिल्हिया थाना क्षेत्र के पलटादेवी के पास बिजली बना रहे प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लाइनमैन का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम चकईजोत के टोला तिवारीपुर निवासी तुलसीराम (30) है। लोगों ने बताया कि सोमवार को पल्टादेवी के पास बिजली बना रहा था इसी बीच सप्लाई आ गई। लाइनमैन को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें