फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

Wed, 18 Oct 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आत्म हत्या की तपसीस मे जुटी मुकामी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असनहरा माफी में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे पर लटकी लाश मिली। विवाहिता का नाम राधिका (22) पत्नी अमृत कुमार है। घटना के समय विवाहिता के सास व ससुर खेत में काम करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


वह घर में पुत्री प्रिया (2) के साथ रही। मायका पक्ष से आए लोगों ने पुलिस से किसी प्रकार का विवाद न होने की बात कही। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार तीन वर्ष पूर्व थाना गोल्हौरा के ग्राम रजवापुर कंकाली निवासी प्रभुनाथ की पुत्री राधिका का विवाह अमृत के साथ हुआ था।

विवाहिता ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। मात्र एक बीघा खेत व मेहनत-मजदूरी करने वाले पति रोजगार के लिए दो माह पूर्व आंध्र प्रदेश चल गया। बुधवार को राधिका के ससुर रामकरन व सास खेत में लगे सब्जी की फसल को तोड़ने के लिए निकले। सुबह साढ़े आठ बजे वापस लौटे तो देखा कि विवाहिता दुपट्टा के फंदे पर झूल रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि मायका पक्ष को बुलाया गया। विवाहिता के ताऊ शंभूनाथ ने कार्रवाई न करने की बात कही। दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें