फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से लगी आग, महिला झुलसी

Mon, 30 Oct 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया गांव में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फट गई। इससे घर में आग फैल गई और खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

झुलसी महिला को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी रीता (28) पत्नी राहुल रविवार की देर शाम घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर थे। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय अचानक गैस की पाइप फट गई। इससे पूरे रसोई घर में आग फैल गई और रीता आग की चपेट में आ गई।
शोरगुल सुनकर जब तक परिवार के लोग घर में पहुंचकर आग को बुझाते रीता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे आनन- फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां उसका उपचार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 55 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। हालत बहुत ही नाजुक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें