फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Mon, 30 Oct 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना इटवा के बदलिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम की है। युवक का नाम भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बयारा निवासी अजय कौशल (32) है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय कौशल खाद्य सामग्री का फेरी लगाता था। सुबह वह घर से फेरी लगाने के लिए निकला। शाम को लौटते समय बाइक को बदलिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी ने घायल अजय को सीएचसी इटवा भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ इटवा जयदीप दुबे ने कहा कि मामला संज्ञान में है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें