फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ आवास के पास मकान में आग

Mon, 08 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में सीडीओ आवास के पीछे स्थित एक मकान में सोमवार की सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से मकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

नगर के मध्य स्थित मकान में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई।लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची।
मुख्य विकास अधिकारी आवास के ठीक पीछे व सदर थाने के समीप छोटेलाल उर्फ कोइलाहे का मकान है। इसके ऊपरी तल पर आंध प्रदेश निवासी बैंक कर्मचारी सतीश परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वह ड्यूटी पर चले गए। महिलाएं घरेलू काम में व्यस्त हो थीं। इसके कुछ ही देर बाद शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। घर वालों को जब तक इसकी भनक लगती आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान से निकलते तेज धुएं और लपटों को देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
आनन-फानन में लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, मगर विद्युत उपकरणों में करंट प्रवाहित होने के कारण आग और तेज हो गई। जैसे-तैसे मेन सप्लाई से कनेक्शन काटा गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
इस बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, मगर फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। आग से मकान में रखा बिस्तर, कपड़ा, सोफा, फ्रिज, कूलर, टीवी सहित घरेलू उपयोग के अन्य सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें