धर्मसिंहवा में मृतक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के सोनौली नानकार गांव में गुरुवार की दोपहर एक युवक की घर में छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटकती हुई लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
क्षेत्र के सोनौली नानकार गांव निवासी सोनू (18) पुत्र हरिराम गुरुवार की सुबह रोज की भांति उठा और सुबह की सैर के बाद घर आया। बताया जा रहा है कि सुबह सैर के बाद घर में आकर वह गुमसुम था। किसी से बिना कुछ बोले अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घर वाले उसके कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो वहां छत की कुंडी के सहारे लगे फंदे पर सोनू की लाश झूल रही थी। दरवाजे का ताला तोड़कर लाश को फंदे से उतरा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।