फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगे से भिड़ी बाइक, एक की मौत

Sat, 16 Dec 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भनवापुर। घने कोहरे में वाहनों की तेज रफ्तार राहगीरों के लिए भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार की रात बुढ़ऊ चौराहे पर घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े तांगे में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की ही मौत हो गई, जबकि चालक बुरी तरह घायल हो गया है। घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ चौराहे की है। बलरामपुर के चौखड़ा गांव निवासी ददन कुमार (40) यहां कोदईजोत में आवास बनाकर रहते हैं। वह पेशे से किसान हैं। शुक्रवार की शाम वह कोदईजोत निवासी संजय पांडेय के साथ किसी काम से इटवा गए थे।
विज्ञापन

देर रात वापस लौटते समय घने कोहरे के बीच बुढऊ चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा तांगा दिखाई नहीं दी और बाइक उसमें भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक संजय पांडेय व सवार ददन कुमार को गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में आस-पास के लोग उन्हें बेंवा सीएचसी ले गए, जहां से बस्ती रेफर कर दिया गया। बस्ती जिला अस्पताल में भी गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर भेज दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ददन कुमार की मौत हो गई। वहीं संजय की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे से गांव में शोक छा गया है। ददन कुमार की तीन लड़कियां व दो लड़के हैं। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें