फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दवाओं के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कोटिया बीओपी पर दवा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा । एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा के कोटिया के पास से भारतीय दवा लेकर जा रहे एक बाइक सवार को पकड़ा। उसके पास से कई प्रकार की दवाएं बरामद हुई। एसएसबी ने उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी कोटिया बीओपी के कमांडर अमर लाल सोंकरिया के नेतृत्व में निलेश पाटिल, अश्विनी, विष्णु, चंद्रप्रकाश व महावीर आदि जवान रात में गश्त पर थे। इस दौरान सीमा क्षेत्र में नेपाल की तरफ जा रही नेपाली नंबर प्लेट की बाइक को देखा। संदेह होने पर बाइक सवार को रोका गया। जांच के दौरान उसके पास से गत्ते की पेटी में रखी भारत में बनी कई दवाएं बरामद हुईं। दवा की अनुमानित कीमत लगभग 51 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान वंशराज यादव निवासी उदयपुर जिला कपिलवस्तु के रूप में हुई। एसएसबी ने बरामद दवा और बाइक को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें