फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटेरों ने लूटा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को बेहोश कर अढ़ाई लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। जिला के गांव दराज के एक किसान से दो बाइक सवार लुटेरे किसान को कोई नशीली दवा सुंघाकर उससे अढ़ाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गांव दराज में रहने वाला किसान परमजीत सिंह पुत्र सरवण सिंह ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह ओबीसी बैंक की शाखा तपा से अपनी बैंक लिमिट में से अढ़ाई लाख रुपये निकलावकर अपने गांव दराज लौट रहा था। जब वह रेलवे वाली गली में पहुंचा तो दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती कोई नशीली चीज सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश रुपयों वाला थैला छीनकर फरार हो गए। जब काफी समय के बाद उसे होश आया तो उसने वारदात संबंध तुरंत तपा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बयान दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस किसान की निशानदेही पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है कि किसान किस समय बैंक से रुपये निकालकर निकला और उसके पीछे कौन लगा। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही घटना का पता लगाकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें