रिसायत के कई इलाकों में हुआ भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई। भवानीगंज में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक को कुचल दिया तो इटवा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। दोनों घटनाएं शुक्रवार देर रात की हैं।
इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी-दोपेड़उवा मार्ग पर जिगना-सोननगर के बीच कोपा के पास शुक्रवार देर रात्रि एक साइकिल सवार व्यक्ति को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससें साइकिल सवार महिला को गंभीर चोट आई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम सोननगर निवासी 37 वर्षीय गुलाम यहिया अपनी पत्नी को साइकिल पर बैठा कर रात्रि में जिगना चौराहे की ओर दवा लेने जा रहा था। कोपा गांव के पास जिगना की तरफ से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गुलाम यहिया की पत्नी सड़क पर गिर गई।
इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बस्ती रेफर कर दिया। बाद में बस्ती से गोरखपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामले में सुलह समझौता कर लिया है। उधर, थाना भवानीगंज में ग्राम लटिया निवासी राम किशोर (45) शुक्रवार रात करीब 8 बजे बयारा बाजार से घर लौट रहा था। ग्राम निवासी रामजी बाइक पर साथ में था।
जैसे ही गौहनिया पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाकइ की टक्कर हो गई। इसमें रामकिशोर के सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए सीएचसी बेवां ले जाते समय रामकिशोर की रास्ते में मौत हो गई। इस संबंध में एसओ भवानीगंज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।