फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल

Sat, 19 Mar 2016 10:49 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में घायल एक युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगडग़ंज बाजार निवासी गिरधर (40) पुत्र लालबिहारी शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के अरियाबाजार निवासी संजय (32) पुत्र कृष्णकुमार शुक्रवार देर शाम बाजार निकट बोलेरो जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना के सिकंदरपुर निवासी रग्घूराज (70) व संतोष (32) पुत्र रग्घूराज शनिवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आते समय सैदापुर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा क्षेत्र के थाना अन्तर्गत पुंथर गांव निवासी रामसुंदर का 12 वर्षीय पुत्र सजीवन शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर गांव निवासी मंशाराम (25) पुत्र सुक्कुन व फुलवारी निवासी दुर्गेश (22) पुत्र जयप्रकाश शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर के  बीएनकेबी पीजी कालेज में परीक्षा देकर घर जाते समय दोस्तपुर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी महावीर (50) पुत्र रामउजागिर शनिवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गयाउसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा गांव निवासी कन्हैया (80) पुत्र जगन्नाथ शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कलेसर गांव निवासी बाबूराम (48) पुत्र भादीराम शुक्रवार देर शाम इब्राहिमपुर से बाइक द्वारा गांव जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

जैतपुर थाना अन्तर्गत हफीजपुर गांव निवासी अजय (30) पुत्र मेवालाल शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें