फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पिपरा नायक गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के गले व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उड़वलिया गोसाई गांव निवासी मोती लाल ने अपनी बेटी सुशीला (22) की शादी वर्ष 2009 में सदर थाना क्षेत्र के पिपरा नायक गांव निवासी सुग्रीम राजभर के साथ की थी। वर्ष 2014 में गौना हुआ था। मोतीलाल ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व बेटी ससुराल आई थी। रविवार की सुबह बेटी के ससुराल से फोन आया कि उसकी हालत खराब है, उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद फोन आया कि अस्पताल ले जाते समय सुशीला की मौत हो गई। यहां पहुंचा तो बेटी की लाश घर के सामने पड़ी थी। गले पर काला निशान था और पीठ में भी कई जगह चोट जैसे निशान थे। सुग्रीम घर से फरार हो गया था। कोई यह बताने वाला नहीं था कि मौत कैसे हुई।
बताया कि शादी के बाद से ही दामाद मारपीट करता था। उन्होंने घटना की तहरीर थाने में दी है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओंकार सहाय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें