फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनी, अब सास कर रही प्रताड़ित

Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
महिला थाने पर नई किरण में सुनवाई करती एसओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। युवक-युवती ने पहले संबंध बनाया। जब युवती मां बन गई तो युवक शादी से इन्कार करने लगा। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो समझाने पर वह राजी हुआ और तीन माह पूर्व मंदिर में शादी भी हो गई। अब सास यह कह रही है कि बच्चा उसका नहीं और उसे प्रताड़ित कर उसे घर से जाने के लिए कह रही है। वहीं शादी के बाद मायके वालों ने भी संबंध तोड़ लिए हैं, अब पीड़िता को यह नहीं समझ में आ रहा कि वह क्या करें। रविवार को वह तीन माह की बच्ची को लेकर महिला थानाध्यक्ष के पा पहुंची और अपनी पीड़ा बताते न्याय दिलाने गुहार लगाई। मामला बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन


महिला आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद पति मुंबई चला गया। तभी से उसकी सास उसे ताने दे रही और घर निकाल जाने की बात करती है। मायके वाले भी उसके साथ नहीं हैं। तीन माह के बच्चे को लेकर वह कहां जाए। मामले को संज्ञान मेें लेते हुए महिला एसओ पूनम यादव मेें सास को समझाया और 15 दिन बाद बेटे के साथ थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया। उपस्थित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सुनवाई के दौरान तीन मामले निस्तारित हुए। इसमें पूनम यादव पत्नी सुरेंद्र यादव निवासी गुजरपुरवा थाना मोहाना, किरन पत्नी कमलेश निवासी कर्मा थाना उसका बाजार, सहरूनिशा पत्नी फिरोज खान निवासी गदहमरवा थाना लोटन सुलह समझौता करके दोबारा एक साथ रहने को राजी हुए। अन्य पांच मामलों में एक ही पक्ष के आने के कारण सुनवाई नहीं हो पाया। इस दौरान काउंसलर चंद्र प्रकाश लाल श्रीवास्तव, एसआई पूनम मौर्य, आरक्षी सरोजमाला, महिला आरक्षी कंचन सिंह, चाँदनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें