आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला पोखरी के पास 16 जुलाई की शाम शराब कारोबारी के मैनेजर से दिन दहाड़े हुई 10.14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने अब तक क्षेत्र के आठ पुराने लूटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के समय उनका लोकेशन कहीं और मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि तीन बदमाशों का मोबाइल नंबर घटना के बाद से ही बंद चल रहा है। ऐसे में पुलिस का शक इन पर गहरा गया है। इन तीनों मेें से एक की तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज से मिल रही है। पुलिस उनकी गहनता से तलाश करने में जुटी हुई है।
रानी की सराय बाजार निवासी संतोष गुप्ता शराब के बड़े कारोबारी हैं। कस्बे से सटा चकसेठवल गांव निवासी जयभारत गुप्ता इनके यहां मैनेजर है। 16 जुलाई को जयभारत अपने साथ एक अन्य कर्मचारी को बाइक पर बैठाकर कोटिला बाजार मेें स्थित यूनियन बैंक में जमा करने जा रहा था। उसके पास 10.14 लाख रुपये मौजूद थे। जैसे ही वह आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित कोटिला पोखरे के पास पहुंचा कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारियों में जहां दहशत है। वहीं पुलिस घटना का खुलासा करने में एड़ीचोटी का जोर लगा दी है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के आठ संदिग्ध लूटेरों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। घटना के समय दुकान में कैद हुई सीसीटीवी फुटेज का मिलान कराई और बदमाशों द्वारा घटना के समय बताए गए लोकेशन आदि की तस्दीक करने के बाद उन्हें छोड़ दी, लेकिन तीन लिस्टेंड बदमाशों की मोबाइल घटना के बाद से ही बंद चल रही। उनका लोकेशन भी नहीं मिल रहा। ऐसे में पुलिस का शक इनको लेकर गहरा गया है। इन तीनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
0000
अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तस्दीक करने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। तीन लिस्टेड बदमाशों की मोबाइल घटना के बाद से ही बंद चल रही। ऐसे में इन तीनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही सच का पता चल सकेगा। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपीसिटी