भनवापुर। पुणे(महाराष्ट्र) में कमाने गए त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त युवक कपड़ा धुलने गया था। जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी लालजी गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र रवि पुणे में रहकर काम करता था। वह बीते सात मार्च को ही घर से गया था और एक कबाड़ की दुकान पर काम करता था। पिता लालजी गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे फोन पर सूचना मिला कि रवि एक तालाब में कपड़ा धुलने के लिए गया था। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में जाकर डूब गया और उसकी मौत हो गई है। लालजी गुप्ता के दो लड़कों में रवि दूसरे नंबर के थे। पिता कपड़े की दुकान से किसी तरह परिवार चलते हैं। पुणे के एक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद लाश एंबुलेंस से रमवापुर जगतराम लाई जा रही है। शव कल देर रात तक गांव पहुंचेगा। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।