महोबा। जिले में मासूम बालिका समेत दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए उनके शव घर ले गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसवारा निवासी भूरा की पांच माह की पुत्री काव्या की मंगलवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शहर के मोहल्ला यशोदानगर निवासी अभय (10) पुत्र महेंद्र कुमार को गंभीर हालत में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों अचानक हालत बिगड़ने की बात बताई।
मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौत