फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति जनसभा, बसपा प्रभारी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडेस्क, लखनऊ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------------

बिना अनुमति जनसभा करने पर बसपा प्रभारी पर केस
आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दो नामजद समेत 50 लोगों पर हुई कार्रवाई


अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अनुमति के बगैर जनसभा करने के मामले में खेसरहा पुलिस ने बसपा के लोकसभा प्रभारी आफताब आलम समेत दो नामजद और 48 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जांच के बाद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बसपा के लोकसभा प्रभारी आफताब आलम, खेसरहा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तुफैल अहमद की मौजूदगी मेें एक दूध की डेयरी की दुकान जो खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवा लमुनही, बेलौहा में स्थित है। वहां पर 40 से 50 व्यक्तियों के साथ प्रचार-प्रसार व सार्वजनिक जनसभा कर रहे थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आयोजक तुफैल अहमद और बसपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आफताब आलम से निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी जनसभा करने का अनुमति पत्र मांगा। उनके पास अनुमति पत्र नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने प्रत्याशी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में बसपा नेता आफताब आलम और पूर्व प्रमुख तुफैल अहमद पर खेसरहा थाने में आदर्श आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। वहीं 48 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें