बच्चे की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार सुबह गांव के बगल के नवेल नाले मेें नहाने गए पांचवीं के छात्र की डूबकर मौत हो गई। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं हादसे की जानकारी पर विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
गौरडीह गांव निवासी राधेश्याम का12 वर्षीय पुत्र देवा विश्वकर्मा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह गांव के कुछ बच्चों के साथ नवेल नाले में नहाने चला गया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे में पानी में जाकर डूबने लगा। साथ गए बच्चों द्वारा शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग पहुंचते तब तक देवा की मौत हो चुकी थी। गांववालों ने शव को खोजकर निकाला और घर लाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ सौदागर राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।