फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक कंपनी में घुसा चोर रंगे हाथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी परिसर में घुसा चोरी का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मौके से पांच स्ट्रीट लाइटें कीं बरामद
एक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब पांच हजार करोड़ रुपये से सुर्खियों में आई इंडियन टेक्नोमेक कंपनी के परिसर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। वीरवार रात को दो युवक कंपनी परिसर में घुसे और स्ट्रीट लाइटों को चोरी करने का प्रयास किया लेकिन गश्त पर तैनात होमगार्ड जवानों ने आरोपियों को धर-दबोच लिया। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एक आरोपी को होमगार्ड जवानों ने माजरा पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे चोरी की गई पांच स्ट्रीट लाइटें भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार देर रात को होमगार्ड जवान सोमदत्त चौहान, राजेश सिंगटा और हरिकेश इंडियन टेक्नोमेक कंपनी परिसर में रात्रि ड्यूटी पर थे। मध्यरात्रि को परिसर में कोई हलचल दिखी। इसके बाद होमगार्ड जवानों ने गश्त की लाइटों को उस तरफ कर दिया। अंधेरे में दो लोग बाहर की तरफ जाकर छिप गए। इसके बाद होमगार्ड जवान ने मौके पर जाकर देखा तो स्ट्रीट लाइटें उतारते वक्त उनका प्लेयर और कुछ टूल वहां पर ही छूट गया। होमगार्ड जवानों ने अंधेरे में मोर्चा संभाल लिया और उनके वापस आने का इंतजार करते रहे। जैसे ही वे भीतर की तरफ पहुंचे। होमगार्ड जवान उनकी तरफ भागे। इस दौरान मिश्रवाला निवासी एक आरोपी जाहिद पुत्र निसार को पांच चोरी की स्ट्रीट लाइटों समेत दबोच लिया गया। जबकि, दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग खड़ा हुआ। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-457, 380 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा आरोपी भी इसी का भाई नामजद किया गया है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें