फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार रुपये के लिए दो भाईयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हड़कौली गांव का मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के हड़कौली गांव 60 हजार रुपये के लिए दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हड़कौली गांव निवासी आयूब के मुताबिक उन्होंने अपने सगे भाई शमीम को 60 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि उसी रुपये को शमीम से मांग रहा था। इसी मामले को लेकर बुधवार रात कहासुनी हुई, जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। आसपास के लोगों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों का उपचार करवाया गया। दोनों पक्षों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली थी। दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें