फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हुए हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
कानपुर प्रयाग राज नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना में भाटपार रानी के मृतक टीपू की रोती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मौहार गांव के पास चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल नगर के रामपुर लिटिहां निवासी युवक की मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। भाटपाररानी नगर के वार्ड नंबर पांच रामपुर लिटिहां निवासी निजामुद्दीन का बेटा टीपू अपने दोस्त कानपुर के शिवली रोड निवासी रतिराम से मिलने गया था। 13 जनवरी को दोनों रोडवेज बस से फतेहपुर जा रहे थे। हाईवे पर मौहार गांव के पास एक ट्रक का पहिया ब्लास्ट हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गया। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनका प्रयागराज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में शामिल टीपू की इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गुरुवार को गांव पहुंचे। परिजनों ने शव को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। टीपू के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद रजा सात वर्ष का है। बेटी जोहरा तीन वर्ष की और एक दूधमुंही बच्ची कुलसुम सात माह की है। टीपू के पिता की भाटपाररानी नगर के स्टेशन रोड में एक घड़ी की दुकान है। जहां वह अपने बड़े भाई वारिस के साथ अक्सर दुकान पर बैठता था। उसकी मौत से परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है। टीपू को क्या पता था कि दोस्त से मिलने जाना उसके जीवन की अंतिम यात्रा होगी। पत्नी रूखसाना और मां उमता का रोते-रोते बुरा हाल था। शव पहुंचते ही परिजनों का रोना सुनकर दरवाजे पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें