फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का छत गिरा, छात्र की मौत, तीन जख्मी

Sun, 14 Oct 2018 10:32 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सोनौरा गांव में देर शाम हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव में रविवार देर शाम शौचालय की छत गिरने से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे और एक महिला शामिल है। घायलों को जोगिया पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सदर व बांसी के सीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


सोनौरा गांव निवासी रामकरन के घर रविवार को मुंडन कार्यक्रम था। सभी रिश्तेदार जुटे हुए थे। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी प्रिंस (8) सोनौरा में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह रामकरन का भांजा था। कक्षा एक का छात्र प्रिंस शाम सात बजे के करीब गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी दूसरी मंजिल पर बने शौचालय की छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में श्रीमती (45) पत्नी गनेश , अनुज (6) पुत्र राजू और गोलू (6) पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। शौचालय की छत पर 500 लीटर की पानी की टंकी रखी हुई थी। हादसे के बाद गांव मे कोहराम मच गया। लोगों ने घायलों को जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, सीओ बांसी नईम खान मंसूरी, एसओ जोगिया दिनेश चंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी हासिल की।

गम में बदला खुशी का माहौल
घर में मुंडन कार्यक्रम को लेकर खुशी का माहौल था। कार्यक्रम में आए लोगों को भोजन कराने की तैयारी चल रही थी, तभी शौचालय की छत गिर गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। एक बच्चे की मौत और तीन के घायल होने से चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


एक माह पूर्व सरकारी सहायता से बना था शौचालय
ग्रामीणों के मुताबिक शौचालय का निर्माण एक माह पूर्व ही हुआ था। रामकरन ने ग्राम पंचायत की ओर से मिले 12 हजार रुपये से शौचालय का निर्माण करवाया था। शौचालय के छत पर 500 लीटर की पानी टंकी रखी थी। लोगों का कहना है कि संभवत: पानी की टंकी की वजह से ही शौचालय की छत गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें