फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी फरार, बाबा हिरासत में

Thu, 10 May 2018 11:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात कक्षा सात की छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी के बाबा को हिरासत में लिया है। वहीं, दुष्कर्म की शिकार छात्रा को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के बाहर झोपड़ी में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा बुधवार की शाम घर पर अकेली थी, तभी पानी मांगने के बहाने एक युवक घर पहुंचा और घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह शोहरतगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। बाइक के माध्यम से आरोपी की पहचान हुई तो शोहरतगढ़, चिल्हिया व ढ़ेबरुआ थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी की पहचान तुलसियापुर गांव निवासर समसुद्दीन के रूप में की गई है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में दो थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। एसओ शोहरतगढ़ राधेश्याम राय ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपी पर रासुका लगाने की मांग
परसा। छात्रा से दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स के साथ ही हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी भी घटना स्थल पर गए और पीड़िता और उसके परिवार से मिले। अजय सिंह ने कहा कि पुलिस शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर रासुका के तहत कार्रवाई करे। वहीं सपा नेता ने कहा कि योगी राज में बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें