फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से बचने की कोशिश में गिरी बाइक पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गांव महादेवा के पास सड़क पर आए सांड़ को बचाने की कोशिश में बाइक फिसल गई। हादसे में जनपद एटा निवासी महिला-बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र निवासी महिला विनीता देवी कुछ दिन पूर्व मायके कन्नौज के थाना बिशुनगढ़ क्षेत्र के गांव भारापुर स्थित मायके शादी समारोह में शामिल होने गई थी। गुरुवार शाम को वह भाई लालजीत के साथ बाइक पर बैठकर मलावन लौट रही थी। बाइक पर आठ वर्षीय पुत्र आरव, छह वर्षीय पुत्री मानवी और चार वर्षीय काव्या भी थे।

बाइक जब थाना कुरावली क्षेत्र में गांव महादेवा के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर आए सांड के बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। फिसलती हुई बाइक सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार महिला, बच्चे व लालजीत घायल हो गए। चार वर्षीय काव्या को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें