सिद्धार्थनगर। संशोधित एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद का व्यापक असर दिखा। जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता सड़क पर उतरे और सीएम-पीएम का पुतला जलाकर एक्ट का विरोध किया। जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने डीएम को और तहसीलों में एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। इटवा, खेसरहा, सनई व पकड़ी में व्यापारियों और अन्य लोगों ने दुकानें बंदकर अपना समर्थन दिया और विरोध जताया।
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के बैनर तले वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिहर पाठक अगुवाई में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट गेट पर जुटे और मोदी-योगी मुर्दाबाद, एससी-एसटी एक्ट मुर्दाबाद के नारे लगाए। हरिहर पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सवर्ण व पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने एससी,एसटी एक्ट के दुरुपयोग को संज्ञान में लेकर एक्ट में संशोधन किया था। मगर केंद्र की सरकार ने फैसले के खिलाफ जाकर एक्ट के समर्थन में बिल पारित कर दिया। यह 78 प्रतिशत आबादी के हित में नहीं है। अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान नरेंद्र भार्गव, नफीस हैदर रिजवी, विकास शुक्ल, राकेश पांडेय, घनश्याम, सिद्धू पांडेय, रवींद्र पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, सालिकराम मिश्र, अशोक उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय, प्रमोद दुबे मौजूद रहे।
सनई के सुभाष चौराहे पर विरोध के दौरान गंगा मिश्र, प्रहलाद पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, राजेश, धनराज यादव, अनुराग पांडेय, पिंटू पांडेय, जीतेंद्र उपाध्याय, गोपाल, पवन कुमार दुबे, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। पकड़ी बाजार में ब्राह्मण महासभा के बैनर तले संगठन के राकेश दत्त त्रिपाठी की अगुवाई में व्यापारियों ने दुकान बंद करके एक्ट का विरोध किया। विजय प्रकाश, अनिल मिश्र, राजकुमार, मुकेश, उमाशंकर त्रिपाठी, रामशंकर तिवारी, हरिराम, संदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, एक्ट के विरोध में बार एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्रजी सहाय, आशीष श्रीवास्तव, शिवशंकर चतुर्वेदी, विनोद कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, एक्ट के विरोध में कस्बे की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान कन्हैया पांडेय, लक्ष्मीरमण त्रिपाठी, राकेश कुमार तिवारी, पंकज शुक्ला, यशोदानंद शुक्ला, बीएन तिवारी, हरीश चौधरी नेे विरोध जताया। कचहरी में अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बार अध्यक्ष अध्यक्ष दयासागर पाठक व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, व्यापारी प्रगति पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, प्रधान मिथिलेश त्रिपाठी, मुरलीधर उपाध्याय, अधिवक्ता शंभू विश्वकर्मा, विंध्याचल त्रिपाठी, श्रवण श्रीवास्तव मौजूद रहे। खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक के बेलौहा बाजार, सकारपार, पेड़ारी बुजुर्ग आदि स्थानों लोगों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता विजय मिश्रा, विनय पांडेय, ऋषिकेश मिश्र, अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।