फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने की सूचना पर पुलिस अलर्ट

Mon, 25 Jun 2018 11:13 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
मुख्यालय के लॉज में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिना अनुमति के नगर में बन रहे धार्मिक स्थल को सील करने से नाराज एक समुदाय के लोग नगर के एक लॉज में बैठक करेंगे। इसके बाद ये लोग माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसी सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सील स्थल समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


सदर विधायक श्यामधनी राही ने नगर में बिना अनुमति के धार्मिक स्थल बनाए जाने की शिकायत डीएम व एसपी से की थी। जांच में यह स्थल बिना अनुमति बनाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उक्त स्थल को सील कर दिया गया। यहां दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि कुछ लोग नगर के एक लॉज में बैठक करके सील धार्मिक स्थल के मामले में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकते हैं।

मामले को संज्ञान मेें लेते हुए एसपी ने पुलिस की 10 टीमें तैयार करके संभावित बैठक स्थल और संवदेनशील स्थानों पर लगा दी। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि जो भी धार्मिक स्थल सील होने के मामले में शह देगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें