फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पेड़ से गिरा, मौत

Fri, 30 Mar 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death logo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आम के पेड़ पर दवा का छिड़काव कर रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार को लोटन कोतवाली क्षेत्र के सहिला गांव की है।सहिला निवासी जोखन गुप्ता के पुत्र रामधनी उर्फ भंडारी (21) गांव के पश्चिम तरफ महनाग गांव निवासी प्रभाकर दुबे के बाग में आम के पेड़ पर दवा का छिड़काव कर रहा था। अचानक डाल हाथ से छूट गया। जमीन पर गिरने से रामधनी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम उसकी मौत हो गई। रामधनी का छोटा भाई संदीप व फुफेरे भाई हरिकिशन ने बताया कि रामधनी खेत में चने की फसल काट रहा था। उसे जबरन खेत से ले जाकर आम के पेड़ पर दवा छिड़काव के लिए चढ़ा दिया गया। जोखन के तीन लड़के और एक लड़की है। इसमें रामधनी तीसरे नंबर पर था। पिता और बड़े भाई मुंबई मेें रोजगार करते हैं। बहन गीता की चार फरवरी को शादी होनी है।घटना की सूचना पर लोटन पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अंजनी राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें