फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े कालेज गेट से छात्र अगवा

Fri, 30 Mar 2018 11:14 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

शहर के सांई इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकले बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र को आधा दर्जन से अधिक बाइक सवारों ने दिन दहाड़े अगवा कर लिया। आरोपी छात्र को कमरे में बंधक बनाकर मारापीटा, बेहोशी की हालत में उसे एक खेत में फेंककर भाग निकले। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नैकानापुरा निवासी अंशुमान (19) पुत्र पुष्पेंद्र सिंह सांई कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। 29 मार्च को प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद कालेज गेट में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें छात्र सलमान व धर्मेंद्र घायल हो गए थे। मामले में अंशुमान समेत चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार को अंशुमान कालेज से प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहा था तभी गेट पर धर्मेंद्र के साथ मौजूद आधा दर्जन युवकों ने उसे खींचकर बाइक में बैठा लिया और गांधीनगर स्थित मकान के एक कमरे में बंद कर दिया, मारपीट की। बेहोशी की हालत में एक खेत में फेंककर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित छात्र ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें