बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मंगलवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
तहरीर में बताया है कि शनिवार की सुबह बहन किसी काम से गांव के बाहर गई थी। इस बीच थाना क्षेत्र के दो युवक बहन को बाइक पर जबरन बैठा ले गए। कुछ दूर ले जाकर एक युवक ने बहन से जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी वजह से बहन ने डर के मारे मंगलवार को घटना की जानकारी दी। मामले में केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सलारगढ़ निवासी सुहेल के खिलाफ केस दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।