सिद्धार्थनगर/गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डड़वा घाट गांव में शनिवार देर रात एक युवती संदिग्ध हाल में झुलसकर गई थी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों एक युवक पर मिट्टी का तेल डालकर जला देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डड़वा घाट गांव निवासी ममता (18) पुत्री रामरूप शनिवार शाम खाना खाने के बाद घर में सोई थी। बताया जा रहा है कि देर रात वह संदिग्ध हाल में आग की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे आग से बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने एक युवक पर मिट्टी का तेल डालकर जला देने की पुलिस से शिकायत की है। एसओ गोल्हौरा अवधनरायन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।