फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की जान गई

विज्ञापन
death
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित खुटेहना चौराहे के पास सोमवार रात साढ़े नौ बजे दुकान से सामान लेकर लौट रही महिला बोलेरो की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नचनी गांव निवासी गुजराती (50) पत्नी बेचू सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे खुटेहना चौराहे पर कुछ जरूरत का सामान खरीदने गई थी। बताया जा रहा है कि सामान खरीद कर वह अपने गांव की तरफ वापस हो रही थी कि इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे रौंद और वहां से फरार हो गया। घटना देख खुटेहना चौराहे के लोगों ने बोलेरो का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद हादसे में घायल पड़ी गुजराती देवी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वाहन के नंबर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बोलेरो चालक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि बोलेरो का नंबर मिल गया है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें