फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आया बालक, मौत

विज्ञापन
death
विज्ञापन
खेसरहा। विशुनपुरवा गांव में गुरुवार रात आई बरात की बोलेरो की चपेट में आकर सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विशुनपुरवा गांव निवासी बनवारी की लड़की की विदाई हेतु नौतनवां जनपद महाराजगंज थाना क्षेत्र ग्राम कोहड़वल से बरात आई थी। बरात में आई बोलेरो की चपेट में गांव का सात वर्षीय अंकुश पुत्र बजरंगी आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी तेज रफ्तार में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करके वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन कब्जे में हैं और केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें