फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चला ईंट पत्थर, नौ जख्मी

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट, पत्थर से वार किए। मारपीट में प्रधान प्रतिनिधि सहित दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव निवासी ओमप्रकाश (40) की पत्नी गंगोत्री गांव की प्रधान हैं। गांव के ही घनश्याम (50) का उनसे एक जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में ओम प्रकाश के अलावा द्वारिका (35), मुनिराम (50), राजेंद्र (45) व कोमल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप (21) घनश्याम (50), हरीश (16) व अवधेश चंद्र (30) के अलावा दो अन्य सहित पांच लोग लहूलुहान हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें