फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

फालोअप
पति को हमले में आई है मामूली चोट
पुलिस के शक की सुई पति पर टिकी
मामले की जांच में जुटी चिल्हिया पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास महिला की हत्या और पति पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात हमलावारों पर हत्या का केस दर्ज किया है। शालिनी के पिता बलराम मिश्रा की तहरीर पर चिल्हिया पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं दूसरी ओर घटना में पति को हल्की खरोच आने पर मामला पूरी तरह से संदिग्ध हो गया है। क्योंकि जिस तरीके से चाकुओं से गोदकर शालिनी की हत्या की गई है, उससे यह तो साफ है कि कहीं न कहीं उसके पति को उस हिसाब से अपराधियों ने चोट नहीं पहुंचाई है। जबकि बताया जाता है कि उसने बीच-बचाव की भी कोशिश नहीं की है। शालिनी के गर्दन से लेकर उसके चेहरे पर जख्म के निशान हैं।
शुक्रवार देर रात चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम संतोरा निवासी राकेश कुमार मिश्र (32) अपनी पत्नी शालिनी मिश्रा उर्फ लवली (27) को बाइक से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ससुराल जगरगठिया लेकर जा रहा था। अभी दोनों पड़रिया बाग के पास पहुंचे थे कि अचानक अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। घटना में शालिनी को बुरी तरह से चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जबकि पति राकेश को हल्की चोट आई। पुलिस के मुताबिक वह पूरी तरह से ठीक है। सूचना पर शुक्रवार रात एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर सुनील कुमार सिंह, सीओ दिलीप कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। चिल्हिया एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि बलराम मिश्रा की तहरीर पर चार अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना में सुरक्षित बचा पति, पुलिस के रडार पर
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र में शुक्रवार रात घर से मात्र एक किमी दूरी पर स्थित पड़रिया गांव के बाग के पास बदमाशों द्वारा किए गए हमले में पत्नी शालिनी के चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया। लेकिन पति को मामूली खरोंच आई है। ऐसे में पति संदिग्ध के घेरे में आ गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां साया
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र में शुक्रवार को पड़रिया बाग के पास वारदात में पत्नी शालिनी की मौत हो गई। घटना के बाद से ही शालिनी की ढाई वर्षीय पुत्री पीहू का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्ची की चीखें मां की ममता को पुकार रही हैं। अबोध बच्ची को क्या पता कि अब उसकी मां दोबारा लौट कर नहीं आएगी। वहीं घर के अन्य परिजन भी घटना से शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें