फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार बालक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भिटिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

रात दस बजे हुआ हादसा, साइकिल से घर लौट रहा था शकील

अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा। इटवा- बांसी मार्ग पर स्थित भिटिया गांव में बुधवार रात साइकिल से घर जा रहा किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी शकील (14) पुत्र रउआब अली बुधवार को साइकिल से क्षेत्र के गोल्हौरा चौराहे पर किसी काम से गया था। रात करीब दस बजे के लौटते समय अभी वह इटवा- बांसी मार्ग पर स्थित भिटिया गांव के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें