जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के मजिगवा गांव में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए।
मजिगवा गांव निवासी रामशरन व राममिलन के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह रामशरन की पत्नी चंद्रकली (44) व राममिलन की पत्नी संजू (35) से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसमेें रामशरन उसकी पुत्री पूजा (18), अवधेश (20) जख्मी हो गया। वहीं दूसरे पक्ष राममिलन व विट्ठू (30) पत्नी सुभाष जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ और घायलों का जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करवाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।