कपिलवस्तु। सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल के कपिलवस्तु जिले के सुंदरी डाडा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 20 किलो चरस बरामद की।
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के सुंदरी डाडा में पुलिस शुक्रवार शाम शिवराज नगरपालिका वार्ड नंबर नौ रमवयाद गांव के पास गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लोग रमूवादाह की तरफ से झोले में चरस लेकर जा रहे हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो तीन लोग आते दिखे। रोकने पर वे भागने लगे। इसमें से एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए शख्स की पहचान रोल्पा जिले के लीबंग नगरपालिका वार्ड नंबर 6 निवासी रमेश वुड(29 ) के रूप में हुई। उसके पास से एक-एक किलो के बीस पैकेट चरस 20, पांच किलो 300 ग्राम भटमास बरामद हुआ। डीएसपी कपिलवस्तु रवि रावल ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट पेश कर उसे पुलिस कस्टडी में लिया गया है। यह जानने की कोशिश कर जा रही है कि चरसा कहां से आ रही थी और कहां ले जायी जा रही थी। जिससे अन्य लोगों को पकड़ा जा सके।