फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा नेता के रिश्तेदार से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Fri, 15 Mar 2019 10:14 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Money
विज्ञापन
शोहरतगढ़। हियुवा नेता के रिश्तेदार से मोबाइल फोन पर 10 लाख रंगदारी मांगने वाले दो शातिर अपराधियों को शोहरतगढ़ पुलिस व स्वाट टीम ने सनई तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। थाने पर पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ शोहरतगढ़ अवधेश राज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाने के सामने स्वाट टीम के साथ वार्ता चल रही थी, तभी वार्ड के हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता के रिश्तेदार संतोष गुप्ता निवासी गौढ़ी चौक थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु नेपाल, मौजूदा पता वार्ड नंबर 4 सुभाष नगर कस्बा थाना शोहरतगढ़ आ गए। उनसे गत कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी। उन्होंने बताया कि फिर से उसी नंबर से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम लेकर एक घंटे के भीतर सनई तिराहे पर पहुंचने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर नहीं पहुंचे तो परिवार सहित तुम्हारे जान को खतरा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए स्वाट टीम प्रभारी ब्रह्मानंद गौड़ व थाने की टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए।
सनई तिराहे से दो सौ मीटर अंदर से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। जांच में उनके पास से दो तमंचा व कारतूस, मोबाइल, एटीएम सहित अन्य सामान बरामद किया गया। बदमाशों की पहचान सतीश कुमार श्रीवास्तव निवासी सलेमपुर कुंवर थाना परशुरामपुर जिला बस्ती व दूसरे की पहचान निवासी मुजहना थाना ढ़ेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में की गई। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। टीम में सिपाही राघवेंद्र प्रताप यादव, रमाशंकर यादव, हरिद्वार प्रसाद, एसआई मनोज सिंह, सिपाही गट्टू पांडेय, दीपक गोविंद राव, अश्वनी राय, अवनीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें