फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता चिन्कू को हत्या की धमकी

विज्ञापन
Mobile user
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हैलो! राजकुमार उर्फ चिन्कू यादव बोल रहे हो, आज रात सही से सो लो, कल जान से मार दिए जाओगे। कुछ इसी अंदाज में सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को फोन पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सपा नेता ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि वह सपा के नेता हैं और दो बार सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। रविवार शाम करीब पौने चार बजे मोबाइल पर फोन आया। रिसीव करने पर उधर से धमकी भरे अंदाज में शख्स ने बोला कि आज रात किसी तरीके सो लो कल तुम्हें मार देंगे। इसके बाद उन्हें अपशब्द कहे। सवा चार बजे तक फोन आता रहा। फोन कॉल के कारण खुद डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। मुझे डर है कि कहीं मुझे मार न दिया जाए। इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। एसओ डुमरियागंज प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव ने फोन पर मामले की जानकारी दी है। तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें