फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा व भतीजा जख्मी

Tue, 23 Apr 2019 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
राजाराम (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एनएच-233 पर स्थित कटया दुबे गांव के पास सोमवार रात शादी समारोह से लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में गिर गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा पुत्र व भतीजा जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख बेटे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भिटिया राजा गांव निवासी राजाराम (38) अपने बेटे शिवसागर (11) भतीजा रामसागर (8) को लेकर सदर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव अपने ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने सोमवार को गया था। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 12 बजे बाइक से ही तीनों घर लौट रहे थे। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर एनएच के निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी। हादसे में राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रात में किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतक के पुत्र शिवसागर की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। रामसागर की उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर उसे जिला अस्पताल से छोड़ दिया गया है। एसओ संजय कुमार दुबे ने बताया कि रात में ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आठ पहले घर आया था राजाराम
राजाराम की मौत ने परिजनों को सदमें में डाल दिया है। एक तरह उसकी मौत, दूसरी ओर के बेटे की नाजुक हालत ने परिजनों को बेसुध कर दिया है। खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक राजाराम आठ दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था। वह अपने ननिहाल में शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। उसे कहां पता था कि घर जाना ही उसकी जिंदगी का अंत हो जाएगा। मौत की खबर मिलने के बाद भोर से ही घर पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घर पहुंचने वाले हर शख्स की आंखें परिजनों को देखकर नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें